राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (कार्यालय चपरासी/समतुल्य) के 5,670 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राजस्थान के जिला न्यायालयों, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, और उच्च न्यायालय में रिक्त पदों को भरेगी। योग्य उम्मीदवार 27 जून से 26 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू: 27 जून 2025, दोपहर 1:00 बजे
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025
पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण। देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक।
- आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 तक 18 से 40 वर्ष। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/महिला/भूतपूर्व सैनिक) को नियमानुसार आयु में छूट।
- शारीरिक स्वास्थ्य: उम्मीदवार का मानसिक और Shariarik रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/EWS/अन्य राज्य: 650 रुपये
- राजस्थान के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/EWS: 550 रुपये
- SC/ST/भूतपूर्व सैनिक: 450 रुपये
- दिव्यांग: निःशुल्क
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा: 85 अंकों की OMR आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा। विषय: सामान्य हिंदी (50 अंक), सामान्य अंग्रेजी (10 अंक), राजस्थानी संस्कृति और बोलियाँ (25 अंक)। कोई नकारात्मक अंकन नहीं।
- साक्षात्कार: 15 अंकों का। सामान्य/OBC/EWS के लिए न्यूनतम 45% और SC/ST के लिए 40% अंक आवश्यक।
- दस्तावेज सत्यापन: अंतिम चयन से पहले दस्तावेजों की जाँच।

पदों का विवरण
- कुल पद: 5,670 (नॉन-टीएसपी: 5,410, टीएसपी: 260)
- वेतन: प्रोबेशन के दौरान 12,400 रुपये मंथली। इसके बाद पे-मैट्रिक्स लेवल 1 (17,700-56,200 रुपये)।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएँ।
- “Recruitment” सेक्शन में “Register Now” पर क्लिक करें।
- OTP सत्यापन के साथ पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें (JPG/JPEG प्रारूप में)।
- श्रेणी के अनुसार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट लें।
सलाह
- आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
- सभी जानकारी सटीक और दस्तावेजों के अनुसार भरें।
- अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें।
यह भर्ती राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

Share and Join the blog by email.

